मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में 3 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति होगी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने निर्देश दिए हैं कि स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के परीक्षण व मेडिकल जांच में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सभी संबंधित अधिकारी संवेदनशीलता से कर्तव्यों का निर्वहन करें। उल्लेखनीय है कि कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 12 फरवरी को घोषित परिणाम के अनुक्रम में स्वास्थ्य विभाग में 3 हजार 323 पदों पर नियुक्ति की जा रही है। इनमें ए.एन.एम. के 2 हज़ार 576, रेडियोग्राफर तृतीय श्रेणी के 104, प्रयोगशाला तकनीशियन के 228, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 415 पद शामिल हैं।
मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में 3 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति होगी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने निर्देश दिए हैं कि स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के परीक्षण व मेडिकल जांच में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।