CG NEWS : रायपुर । देश में छत्तीसगढ़ समेत चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। 18वीं लोकसभा चुनाव का आयोजन 7 चरणों में किया जाएगा। अब सोशल मीडिया की ताकत किसी से छिपी नहीं है। सोशल मीडिया एक ऐसे प्लटफॉम है जो किसी की भी छवि को बना या बिगाड़ सकता है…धारणा बना सकता है…और यही धारणा नतीजों को भी प्रभावित कर सकती है। सोशल मीडिया की इस ताकत को सबसे पहले भाजपा ने पहचाना और बीते दो चुनाव में इसका व्यापक और रणनीतिक इस्तेमाल कर प्रचार में विपक्ष पर बढ़त हासिल की। सत्तारूढ़ पार्टी ने इस बार भी विपक्ष पर डिजिटल स्ट्राइक की तैयारी की है। तो वहीं, विपक्षी गठबंधन भी सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय नजर आ रहा है। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल अपनी-अपनी नीतियों को जनता तक पहुंचाने में जुटे हैं।
मतदान तारीख और परिणाम
फेज 1 में 19 अप्रैल को 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान होगा. वहीं फेज 2 में 26 अप्रैल को 12 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान होगा. फेज 3 में 7 मई को 13 राज्यों की 94 सीटों पर मतदान होगा। तो वहीं, फेज 4 में 13 मई को 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान होगा.बात करें फेज 5 की तो इस फेज में 20 मई को 8 राज्यो की 49 सीटों पर मतदान होगा, जबकि फेज 6 में 25 मई को 7 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान होगा और फेज 7 में 1 जून को 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान होगा. परिणाम की तारीख 4 जून 2024 रखी गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में चुनाव का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान 7 मई को किया जाएगा। राज्य में 11 लोकसभा सीटों मतदान होंगे। इनमें बस्तर, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट शामिल है।
“राजनांदगांव की जनता सावधान,: भाजपा
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा-कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर युद्ध जारी है आज भाजपा ने फिर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कांग्रेस पर तंज कसा है. इस बार BJP ने राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल पर निशाना साधा है. कार्टून पोस्ट करते हुए भाजपा ने कहा, “राजनांदगांव की जनता सावधान, जिन्होंने श्रीराम मंदिर का निमंत्रण ठुकराया, वे अब वोट मांगने आ रहे हैं. सबक जरूर सिखाना है.”