कांग्रेस के सीनियर नेता और राजसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने बीजेपी के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव के खिलाफ मानहानि का केस दायर कराने का फैसला लिया है। उन्होंने (Digvijay Singh) ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। आपको बता दें कि, 2 दिन पहले CM हाउस में मुरलीधर राव ने दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान और उग्रवादियों का दोस्त बताया था। उनके (मुरलीधर राव) के इस बयान से दिग्विजय सिंह नाराज हैं।
मुरलीधर आपको कोर्ट में देना होगा जवाब - Digvijay Singh
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि, मुरलीधर आपने मुझ पर जो आरोप लगाए हैं, आपका अदालत में जवाब देना होगा। आज वे सभी देशद्रोही जमानत पर हैं और पाकिस्तान से कमाए काले धन से बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में आपकी सेवा कर रहे हैं। अब आप बताएं कौन देशद्रोही है? वे, आप या मैं?
दिग्विजय सिंह ने तीखे सवालों से बीजेपी को घेरा
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि, मुरलीधर जी क्या आप भोपाल बीजेपी आईटी सेल के अध्यक्ष ध्रुव सक्सेना को जानते हैं? क्या आप सतना के बजरंग दल के अध्यक्ष बलराम सिंह को जानते हैं? क्या आप बलराम सिंह के मित्र राजीव तिवारी को भी जानते हैं? इन सभी को व इनके 14 और अन्य साथियों को प्रदेश पुलिस की ATS ने पाकिस्तान की ISI के लिए जासूसी करते हुए पकड़ा था।
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर साधा बीजेपी पर निशाना
दिग्विजय सिंह ने आगे ट्वीट में लिखा है कि, आपके मामा जी शिवराज सिंह चौहान ने इनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा क्यों नहीं चलाया? उन सभी देशद्रोहियों की जमानत कैसे होने दी? क्या आप मामा जी से पूछेंगे? आप में साहस है?
इस बयान पर गुस्सा हुए दिग्विजय सिंह
आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले सीएम हाउस में राज्य सरकार के माध्यम से जारी की गई नई युवा नीति और कौशल कमाई योजना को लेकर प्रबोधन का कार्यक्रम हुआ था। इस दौरान बीजेपी प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव ने कहा था कि, दिग्विजय सिंह ने 10 सालों में ऐसा कर दिया कि, अब वह कुछ करने लायक ही नहीं बचे। उन्होंने कहा कि, अब दिग्विजय पाकिस्तान के दोस्त हो गए हैं। उग्रवादियों के दोस्त हो गए है। ये बीजेपी को पाकिस्तान से ज्यादा दुश्मन मानते है। ओसामा को जी कहते है, लेकिन मोदी को जी नहीं बोलते। राव ने आगे कहा था कि, आज की कांग्रेस वो है, जो ओसामा और बुरहान वानी को जी बोलते हैं।
ये भी पढ़ें - मानहानि मामले सूरत कोर्ट में अपील दायर करने पहुंच रहे Rahul Gandhi, प्रियंका गांधी भी साथ आई नजर
Comments (0)