Godhan Nyay Yojana - छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से गोधन न्याय योजना का नाम सबसे पहले आता है। गोधन न्याय योजना (Godhan Nyay Yojana) की प्रशंसा केंद्र की मोदी सरकार भी कर चुकी है। अब इस योजना को फिर से एक राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।
Godhan Nyay Yojana को मिला एक और राष्ट्रीय अवार्ड
गोधन न्याय योजना को 20वां कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप ई-गवर्नेंस अवार्ड 2022 से नवाजा जाएगा। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने इसके लिए प्रदेशवासियों एवं कृषि विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सभागृह में दिया जाएगा यह अवार्ड
आपको बता दें कि, यह अवार्ड 25 मार्च को देश की राजधानी दिल्ली में नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नॉलीजी के डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सभागृह में दिया जाएगा। गोधन न्याय योजना को राज्य और प्रोजेक्ट केटेगरी में चयनित किया गया है। बता दें कि, गोधन न्याय योजना को पूर्व में ‘स्कॉच गोल्ड अवार्ड’ और राष्ट्रीय स्तर पर एलेट्स इनोवेशन अवार्ड भी मिल चुका है।
गोधन न्याय योजना 2 साल पहले शुरू की गई थी
गोधन न्याय योजना 2 साल पहले शुरू की गई थी, जिसके माध्यम से पशु और किसान, और पशुपालन दोनों को लाभ मिल सकता था। इस योजना की सहायता से लाभार्थियों की आय में वृद्धि हो सकती है और पशुओं की देखभाल भी की जा सकती है। यह योजना पशुपालकों और जैविक किसानों को राजस्व प्रदान करती है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ाती है।
ये भी पढ़ें - Ladli Behna Yojana के लिए ऐसे करें आवेदन, जानें किसे और कैसे मिलेगा योजना का लाभ, ये है जरूरी दस्तावेज
Comments (0)