लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एमपी में कांग्रेस राम यात्रा निकालने जा रही है। PCC चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बाद राज्य में ‘राम यात्रा’ निकाली जाएगी। जीतू पटवारी ने आगे केंद्र एवं राज्य सरकार पर भी जमकर हमला बोला।
अयोध्या के राम मंदिर को लेकर एमपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, अदालत के आदेश के बाद राम मंदिर का दरवाजा तत्कालीन पीएम राजीव गांधी ने खुलवाया था।