गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया की तबियत और बिगड़ गई। मां की तबीयत ज्यादा बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल से दिल्ली रवाना हो गए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे पहले ही दिल्ली पहुंच चुकी हैं और ज्योतिरादित्य के बेटे महाआर्यमन सिंधिया भी अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली रवाना हो गए हैं।
मां की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनके बेटे महाआर्यमन व पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया दिल्ली रवाना हुए