Vidisha Borewell Accident: मध्य प्रदेश के विदिशा क्षेत्र में सात वर्षीय बच्चे लोकेश को बोरवेल में गिरने के बाद बहार निकाला गया। पर अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। लोकेश कल सुबह करीब 10.30 बजे बंदरों को भगाने के दौरान फिसलकर बोरवेल में गिर गया था। बच्चे को रेस्क्यू करने के प्रयास लगातार जारी थे। वहीं मासूम को करीब एक दिन बाद अस्पताल लाया गया, लेकिन बच्चे की जान नहीं बच सकी।
#UPDATE | Madhya Pradesh: Lokesh, the boy, who fell into a 60 feet deep borewell yesterday in Vidisha has now been rescued. Details awaited.
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 15, 2023
The boy was stuck at a depth of 43 feet. pic.twitter.com/CfyeMw4Lv1
50 फीट गहरा गड्ढो खोदा गया (Vidisha Borewell Accident)
लोकेश को सकुशल बाहर निकालने के लए चार जेसीबी और तीन पोकलेन मशीनों की मदद से 50 फीट गहरा गड्ढो खोदा गया था। वहीं लोकेश तक पहुंचने के लिए पांच फीट लंबी सुरंग भी बनाई गई थी।
एनडीआरएफ टीम ने बच्चे को किया रेस्क्यू
विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के मुताबिक बच्चा बंदरों के पीछे भाग रहा था, तभी वह 60 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा। लोकेश 60 फीट गहरे बोरवेल में 43 फीट पर जा फंसा। लोकेश को सकुशल बाहर निकालने के लए एनडीआरएफ की टीम (Vidisha Borewell Accident) ने बच्चे का रेस्क्यू किया।
गड्ढे में ऑक्सीजन भी उपलब्ध कराई
बोरवेल के पास ही चार जेसीबी की मदद से पैरेलल 50 फीट गड्ढा खोदा गया था। वहीं बच्चे की हर गतिविधि पर सीसीटीवी (Vidisha Borewell Accident) के माध्यम से नजर रखी गई थी। बच्चे को गड्ढे में ऑक्सीजन भी उपलब्ध कराई गई थी। इसी के साथ बच्चे को बाहर निकालने के लिए बाद में पांच फीट लंबी सुरंग भी बनाई गई थी।
राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों, दिव्यांगों, महिलाओं और छात्रों को दी सौगात, लिए ये बड़े फैसले
Comments (0)