मध्यप्रदेश में आदिम जाति कल्याण विभाग में 4570 हॉस्टल अधीक्षकों की नई भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही ट्राइबल विभाग के अंतर्गत आने वाले जो शिक्षक अधीक्षक के पद पर थे उन्हें वापस अपने मूल पद पर भेजा जाएगा। यह जानकारी प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने दी। मंत्री विजय शाह ने बताया कि केंद्र सरकार ने जनजातियों के लिए बड़ी राशि स्वीकृत की है। यह राशि प्रदेश की सबसे पिछड़ी तीन जनजाति बैगा, भारिया और सहरिया के विकास पर खर्च होगी।
मध्यप्रदेश में आदिम जाति कल्याण विभाग में 4570 हॉस्टल अधीक्षकों की नई भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही ट्राइबल विभाग के अंतर्गत आने वाले जो शिक्षक अधीक्षक के पद पर थे उन्हें वापस अपने मूल पद पर भेजा जाएगा।
Comments (0)