CG NEWS : दंतेवाड़ा। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा-सुकमा जिले के बॉर्डर पर रविवार को मुठभेड़ हुई थी जिसमें जवानों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया था। मुठभेड़ में दो इनामी समेत 3 हार्डकोर नक्सली मारे गए है। बताया जा रहा है कि, दो नक्सलियों पर 5-5 लाख का इनाम रखा था। मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में एलओएस कमांडर कुहरामी लक्ष्मण और सोमा माड़वी मारे गए हैं। दोनों पर ही 5-5 लाख रुपए का इनाम था। वहीं एक की पहचान अभी नहीं हुई है। सर्चिंग के दौरान जवानों ने मौके से 12 बोर की बंदूक, एक पिस्टल और हैंडग्रेनेट भी बरामद किया गया है। इसके साथ ही अन्य सामान भी बरामद हुए है।
Read More: CG NEWS : अंतागढ़ विधानसभा विधायक विक्रम उसेंडी का जीत के बाद पहला नगर आगमन....
Comments (0)