मध्य प्रदेश में करारी हार के बाद कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला को हटाकर भंवर जितेंद्र सिंह को नया प्रदेश प्रभारी बनाया है। वहीं नव नियुक्त प्रभारी बनने के बाद आज पहली बार जितेंद्र सिंह एमपी दौरे पर आ रहे है। वे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ प्रदेश स्तरीय बैठक में शामिल होंगे। सुबह 8:15 पर पहुंचेंगे भंवर जितेंद्र सिंह भोपाल। सुबह 10:30 बजे पीसीसी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से करेंगे मुलाकात। सुबह 11:30 प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ प्रदेश स्तरीय बैठक में होंगे शामिल। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनवरी में राहुल गांधी भोपाल दौरे पर आएंगे। उससे पहले प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह इसका जायजा लेंगे।
मध्य प्रदेश में करारी हार के बाद कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला को हटाकर भंवर जितेंद्र सिंह को नया प्रदेश प्रभारी बनाया है। वहीं नव नियुक्त प्रभारी बनने के बाद आज पहली बार जितेंद्र सिंह एमपी दौरे पर आ रहे है।
Comments (0)