पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार सुबह अपने आवास से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा भाजपा पर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब दिया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को भी घेरा। पूर्व मुख्यमंत्री आज से लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार की शुरुआत कर रहे हैं।
सबसे पहले उन्होंने कांग्रेस को भाजपा पर लोकतंत्र खतरे में डालने के आरोपों पर घेरा और कहा कि कांग्रेस खतरे में है। उन्होंने कहा- कांग्रेस और उसके नेता बार-बार कहते रहे हैं कि लोकतंत्र और संविधान खतरे में है, लोकतंत्र खतरे में नहीं है, संविधान सुरक्षित हाथों में है, लेकिन अगर कोई खतरे में है, तो वह कांग्रेस पार्टी है।
शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा भाजपा पर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब दिया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरा।