कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा का मकसद अयोध्या में राम मंदिर बनाना नहीं मस्जिद गिराना था। दिग्विजय सिंह ने कहा कि, बीजेपी का काम हिंदू एवं मुसलमान को आपस में लड़ाना है। इसके साथ ही उन्होंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के वक़्त को लेकर भी सवाल उठाया।
क्या अधूरे मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जाती है ?
एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि, क्या कभी सुना है कि, अधूरे मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जाती है। बीजेपी राम मंदिर की आड़ में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राम का सहारा लेने का प्रयास कर रही है। यही कारण है कि, बीजेपी ने अधूरे राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा करवा दी। कांग्रेस सांसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, 1979 जब देश के पीएम राजीव गांधी थे तो उन्होंने विवादित भूमि पर पूजन नहीं किया था। किन्तु बीजेपी के पीएम मोदी ने महज वाहवाही लूटने के लिए अधूरे मंदिर में ही राम की प्राण प्रतिष्ठा कर दी।
दिग्विजय सिंह ने दिया पीएम मोदी को ये चैलेंज
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी को चैलेंज देते हुए कहा कि, यदि पीएम में इतनी हिम्मत है तो वो लोकसभा चुनाव EVM की जगह बैलेट पेपर से करा कर देख लें। कांग्रेस नेता ने कहा कि, पीएम मोदी को पता चल जाएगा कि, 400 सीट आती हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि, वैलिड पेपर से चुनाव होने पर कांग्रेस को कोई हरा नहीं सकता।
दिग्विजय सिंह का कमलनाथ पर तंज
एमपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ एवं उनके बेटे सांसद नकुल नाथ के कांग्रेस छोड़ने वाले सवाल पर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि, एक गिलहरी थी जो इधर जाना चाहती थी उधर जाना चाहती थी मगर वह कहीं नहीं जा सकी एवं गाड़ी के नीचे आकर मर गई। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इशारों ही इशारों में कहा कि, दल बदलू लोगों का कहीं भला नहीं होता वो कहीं के नहीं रहते।
Comments (0)