CG NEWS : कवर्धा छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक 80 किलो की मछली मिली है। ये मछली मछुआरों के बिछाए जाल में आकर फंस गई। इस फंसी मछली को बाहर निकालने में मछुवारों के पसीने छूट गए। वहीं 80 किलो की इस मछली को देखने के लिए लोगों की भी भीड़ उमड़ पड़ी। मछली की लंबाई 6 फिट बताई जा रही है।दरअसल, ये मछली कवर्धा जिले के सरोधा जलाशय में मिली है। जलाशय में पवन नाम के मछुआरे को मछली पकड़ने का ठेका मिला हुआ है। पवन के अनुसार, वह पिछले 15 साल से मछली पकड़ने का काम कर रहा है। आज जब जाल को निकाला जा रहा था तो एक बड़ी मछली फंस गई। काफी मेहनत के बाद मछली को बाहर निकाल पाए। मछली का वजन करीब 80 किलों और लंबाई 6 फिट है।
Read More: CG NEWS : रायपुर में 3 साल के बच्चे का अपहरण कर मध्य प्रदेश ले जा रहा था आरोपी, ऐसा हुआ खुलासा......
Comments (0)