कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के RSS पर दिए विवादित बयान पर एमपी के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पलटवार किया है। भाजपा सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जबलपुर में कहा कि, दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के नेता फ्रस्ट्रेशन में चल रहे हैं। उनको मालूम है आने वाला भविष्य हमारा अच्छा नहीं है। उनके नेता की चमक धमक कुछ बची नहीं है इसलिए फ्रस्ट्रेशन में वह कुछ भी बोलते हैं। विजयवर्गीय ने आगे कांग्रेस सांसद पर तंज भरे अंदाज में कहा कि, दिग्विजय सिंह दया के पात्र हैं इसलिए मैं इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं करूंगा।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के नेता फ्रस्ट्रेशन में चल रहे हैं। उनको मालूम है आने वाला भविष्य हमारा अच्छा नहीं है।
Comments (0)