लोकसभा चुनाव में 400 पार नारे के साथ मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर विजय हासिल करने के लक्ष्य को पूरा करने भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। झाबुआ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने के बाद प्रदेश भाजपा नई रणनीति पर काम कर रही है।
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 25 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह के मध्यप्रदेश दौरे पर बात हुई तो वहीं 25 फरवरी से शुरू हो रहे हितग्राही संपर्क अभियान को लेकर भी कार्ययोजना बनाई गई।
इसदौरान पार्टी कार्यकर्ता मध्यप्रदेश के प्रत्येक हितग्राही तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभान्वित तक पहुंचेंगे और उन्हें पार्टी की रीति नीति से अवगत कराएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, लोकसभा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की बैठक को संबोधित किया।

Comments (0)