MP NEWS - राहुल गांधी के लंदन वाले बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी आक्रामक रुख अपनाए हुए है। (MP NEWS) बीजेपी के तमाम नेता लगातार उनसे ( राहुल गांधी ) माफी की मांग कर रही है। उनके बयान को लेकर जहां संसद में जमकर हंगामा हुआ, वहीं मध्यप्रदेश में भी बयान को लेकर सियासत जारी है।
राहुल गांधी के बयान पर बिफरे सीएम शिवराज
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राहुल गांधी के द्वारा लंदन में दिए बयान पर देशभर में वबाल आ गया हैं। अब उनके बयान पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान बिफर पड़े है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के “मैं सांसद दुर्भाग्य से हूं वाले” बयान पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तीखा हमला बोला है।
राहुल गांधी मेच्योर नहीं है, मानसिक आयु बच्चों जैसी है
सीएम शिवराज सिंह ने निशाना दागते हुए कहा कि, राहुल गांधी मेच्योर नहीं है, मानसिक आयु बच्चों जैसी है और अपरिपक्व है, लेकिन इस ( राहुल गांधी ) नेता को कांग्रेस जबरन राष्ट्रीय नेता बनाने को जुटी है। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि, आश्चर्य की बात है। इसका क्या मतलब है, क्या ये संसद का अपमान नहीं है, क्या जनता का अपमान नहीं है। लोकतंत्र का अपमान नहीं है। उन्होंने ( राहुल गांधी) लोकतंत्र के मंदिर का अपमान किया है। संविधान का अपमान किया है, आस्था विश्वास पर चोट की है।
राहुल गांधी पीएम मोदी के विरोध में अंधे हो गए है
मीडिया से बात करते हुए सीएम शिवराज सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि, अजीब नेता है, जहां बोलना चाहिए तो विदेश भाग जाते है। विदेश में जाकर देश की आलोचना करते है। पीएम मोदी के विरोध में अंधे हो गए। ये सब क्या देशद्रोह की सीमा में नहीं आता। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जवाब दें, क्या वो सहमत है। क्या मतलब ऐसे बयान का। उनसे ज़्यादा समझदार हमारे बूथ का कार्यकर्ता होता है।
ये भी पढ़ें - Earthquake In Assam: असम के जोरहाट में भूकंप से कांपी धरती, न्यूजीलैंड में भी महसूस किए गए झटके
Comments (0)