MP से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां रामनिवास रावत ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। रावत ने विधानसभा सचिवालय को अपना त्याग पत्र भेजा है। बता दें कि, विधायक पद से इस्तीफा नहीं देने के चलते लगातार उन पर सवाल उठ रहे थे। दरअसल, रामनिवास ने आज ही कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है।
रामनिवास रावत श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से 6वीं बार विधायक चुने गए। रावत लोकसभा चुनाव से पहले 30 अप्रैल को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।