मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के द्वारा कांग्रेस अलग-अलग वर्गों को साधेगी। राहुल गांधी किसान, महिला, आदिवासी और युवाओं से संवाद करेंगे। यात्रा के दौरान मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करेगी। न्याय यात्रा 2 मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। प्रदेश में आदिवासी वर्ग का भरोसा जीतने के लिए शिवपुरी में आदिवासी संवाद होगा। राहुल गांधी बदनावर में आदिवासी न्याय सभा को संबोधित करेंगे। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से छह ST वर्ग के लिए सुरक्षित है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश के 9 जिलों और 6 लोकसभा सीटों को कवर करेगी। राहुल गांधी इस दौरान प्रतिदिन एक वर्ग के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में बड़ी आस है।
मध्यप्रदेश की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगवानी के लिए उत्साहित हैं।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) February 23, 2024
अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ हम सबके नेता श्री राहुल गांधी जी पूरे देश में सड़कों पर उतरकर एक निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं।
मैं मध्यप्रदेश की जनता…
Comments (0)