Bhoramdev Mahotsav: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में 27वां भोरमदेव महोत्सव जल्द शुरू होने वाला है। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने भोरमदेव महोत्सव 2023 की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है। भोरमदेव महोत्सव 19 और 20 मार्च को दो दिनों तक चलेगा। यह दो दिवसीय आयोजन छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति की झलक दिखाएगा। इसके साथ ही इस महोत्सव में बॉलीवुड के उभरते हुए सिंगर्स भी अपनी कला का खूबसूरत प्रदर्शन करेंगे।
बॉलीवुड कलाकार देंगे प्रस्तुति
सुबह पुजा के बाद शाम को ये महोत्सव (Bhoramdev Mahotsav) शुरु हो जाएगा। इस महोत्सव में होने वाले प्रोग्राम देर रात होंगे। भोरमदेव महोत्सव के पहले दिन 19 मार्च को बैगा नृत्य मोहतु बैगा और उनके साथी मुख्य आकर्षक के केन्द्र होंगे। वहीं दूसरे दिन 20 मार्च को समापन आयोजन में जिले के स्कूली बच्चों का कार्यक्रम, डॉ. नीता राजेन्द्र सिंह, खैरागढ़ कत्थक नृत्य, गुरूदास मानिकपुरी, बोड़ला छत्तीसगढ़ी लोक संगीत, अंशिका चौहान, भाटापारा सुगम संगीत, पंडित गोलू दिवाना, दुल्लापुर कवर्धा लोक संगीत, इशिता विश्वकर्मा और ग्रुप, मुम्बई सारेगामापा विजेता, बॉलीवुड फेम सिंगर कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगी।
भगवान शिव का होगा विशेष श्रृंगार (Bhoramdev Mahotsav)
कवर्धा डीएम जनमेजय महोबे अपनी पूरी प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ आयोजन की तैयारियों के लिए जुटे हुए हैं। भोरमदेव महोत्सव के दौरान मंदिर में दो दिनों तक होने वाली विशेष पूजा अर्चना की तैयारियों के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इन दो दिनों में मंदिर में भगवान शिव का विशेष श्रृंगार, भस्म आरती और रूद्राभिषेक होगा। साथ ही प्राचीन सरोवर में दीप दान भी होंगे।
अंबिकापुर एयरपोर्ट के लिए शुरू हुई तैयारियां, सिएम बघेल ने अपने बजट में किया प्रावधान
Comments (0)