कांग्रेस में उम्मीदवारों के नाम पर चल रही चर्चा
कांग्रेस में उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा चल रही है और श्राद्ध पक्ष के बाद सूची आने की संभावना जताई जा रही है। राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी भी उम्मीदवारों की सूची लगातार जारी कर रही है।बगावत कर सकते हैं कांग्रेस और बीजेपी के कई नेता
इस बीच कांग्रेस और बीजेपी में कई दावेदार ऐसे हैं, जो पार्टी की सूची में नाम न आने पर बगावत का झंडा बुलंद कर सकते हैं। कई नेताओं की तो दूसरे दलों के प्रमुख नेताओं से बातचीत भी चल रही है। कई दावेदारों ने दूसरे दल से सौदा यह कहते हुए करना शुरू कर दिया है कि वे दल-बदल तभी करेंगे। जब उन्हें उम्मीदवारी का पूरा भरोसा दिला दिया जाएगा।
दावेदारों की सौदेबाजी के कारण ही कई क्षेत्रों के उम्मीदवारों का फैसला राजनीतिक दल नहीं कर पा रहे हैं और संभावना इसी बात की है कि जब सौदेबाजी हो जाएगी तभी दल-बदल करने वाले नेताओं के क्षेत्र के उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी होगी।