मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में पूरे देश में आगे जाएगा। राज्य सरकार से खेलों के लिए मूलभूत सुविधाएं तो मिल ही रही हैं, भविष्य में खिलाड़ियों को और अधिक सुविधाएं दी जाएंगी। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के खिलाड़ी कबड्डी, कुश्ती के अलावा सभी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रशिक्षकों को पदोन्नत करने का निर्णय लिया है। हर जिले में एक एक्सीलेंस कॉलेज बनेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में पूरे देश में आगे जाएगा। राज्य सरकार से खेलों के लिए मूलभूत सुविधाएं तो मिल ही रही हैं, भविष्य में खिलाड़ियों को और अधिक सुविधाएं दी जाएंगी।
Comments (0)