मंत्रिमंडल की बैठक के प्रारंभ में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को आचार्य श्री विद्यासागर जी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित की। मंत्री परिषद के सदस्यों ने 2 मिनट का मौन धारण कर आचार्य श्री के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की। इसके बाद सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। रविवार को आचार्य श्री विद्यासागर जी के संलेखना समाधि का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, मंत्रिमंडल आचार्य श्री के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शोक व्यक्त करता है। आचार्य श्री के अवसान पर प्रदेश में आधे दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया। आचार्य श्री के अंतिम संस्कार के लिए राज्य शासन के प्रतिनिधि मंत्री श्री चैतन्य काश्यप अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
मंत्रिमंडल की बैठक के प्रारंभ में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को आचार्य श्री विद्यासागर जी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित की।