कांग्रेस सांसद राहुल गांधी यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट अपने पास रखेंगे। राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला किया है। वायनाड से राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने जा रही हैं। अब यह कंफर्म हो गया है कि, वायनाड लोकसभा उप चुनाव के लिए प्रियंका गांधी ही कांग्रेस की कैंडिडेट होंगी। इस पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय की प्रतिक्रिया आई है।
प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, यह परिवारवाद का सबसे बड़ा उदाहरण है। मुझे रॉबर्ट वाड्रा पर दया आ रही है।