सतना, मुख्यमंत्री मोहन यादव के अदरक वाली चाय बनाने के बाद मोहन सरकार में राज्यमंत्री का दुकान में जलेबी बनाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी जलेबी बनाते दिख रही है। जलेबी बनाने के बाद वहा मौजूद लोगों को अपने हाथों से जलेबी भी खिला रही है। यह सब देख लोगो की भीड़ जमा हो गयी।
सतना जिले के सिंहपुर क्षेत्र में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी मेढ़कानी गांव में माता मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। तभी रास्ते मे उन्हें चौपाटी दिखी। चौपाटी देखकर उन्होंने गाड़ी रुकवाई और उस चौपाटी में उन्होंने जलेबी की दुकान देखकर खुद को रोक नहीं पाई और अपना हुनर दिखाया।
एमपी के सतना दौरे पर पहुंचे मोहन यादव ने यहां चाय बनाकर लोगों का मन मोह लिया था। इसके बाद अब उनकी सरकार में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने लच्छेदार जलेबियां छानी। उनकी ये प्रतिभा देख लोग कायल हो गए।
Comments (0)