लोकसभा चुनाव से पहले दलबदल का दौर जारी है। देशभर में कई बड़े चेहरे अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसे लेकर मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में जीत गई और देश से प्रजातंत्र खत्म करने में सफल हो गई तो 2029 का चुनाव अकेले ही लड़ेगी। उन्होंने कहा कि आज की लड़ाई प्रजातंत्र को बचाने की है।
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आज देश में आपातकाल का दूसरा रूप है। हम चाहते हैं कि जनता बाहर निकले और प्रजातंत्र-जनतंत्र को बचाए। आज की लड़ाई प्रजातंत्र को बचाने की है। अगर ऐसे ही हालात रहे तो 2029 में बीजेपी अकेली चुनाव लड़ेगी। न विपक्ष होगा न दूसरी पार्टी होगी। हम नहीं चाहते चाइना और रूस जैसी व्यवस्था भारत में आये। आज प्रजातंत्र को खतरा है जिसको बचाना है।
उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में जीत गई और देश से प्रजातंत्र खत्म करने में सफल हो गई तो 2029 का चुनाव अकेले ही लड़ेगी।