एमपी के राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने क्षेत्रवासियों से बड़ी भावुक अपील कर दी है। दिग्विजय सिंह ने अपने क्षेत्र के लोगों से सोशल मीडिया साइट x पर भावुक अपील की है। चुनाव प्रचार थमने के आखिरी दिन दिग्विजय ने अपने आदिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा हैं कि, यह चुनाव मेरे जीवन का आखिरी चुनाव है और आप यह तय करेंगे कि, मैं इसमें कितना सफल हुआ हूं।
राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि, मैं जब मेरे पिता जी के देहांत के बाद इंजीनियरिंग की डिग्री लेकर राघोगढ़ आकर रहने लगा, तब मुझे राघोगढ़ के बुजुर्ग नगर सेठ कस्तूरचंद कठारी मिलने आए।