सतना, देश भर में एक तरफ जहां दीवाली की धूम है तो वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की हाल ही में गठित प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उठे विवादों के धमाके भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लंबे अरसे के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने नई कार्यकारिणी का ऐलान किया। पर कांग्रेस की नई टीम घोषित होने के बाद नेताओं के इस्तीफे का सिलसिला शुरू हो गया है। कार्यकारिणी में जगह पाने वाले कई नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। इसी तरह रैगांव की पूर्व विधायक कल्पना वर्मा ने भी किनारा कर लिया है।
एमपी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के ऐलान के बाद से ही कांग्रेस के कई दिग्गज नेता नाराज चल रहे हैं। इसीलिए कार्यकारिणी का गठन होते ही नेताओं के इस्तीफे का दौर शुरू हो गया था। पद न पाने वालों के साथ पद पाने वालों ने भी अपना इस्तीफा दिया है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद विवाद शुरू हो गया है। कई दिगग्ज नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। रैगांव की पूर्व विधायक कल्पना वर्मा ने प्रदेश सचिव पद स्वीकारने से मना किया। उन्होंने कहा कि यह पद किसी कर्मठ कार्यकर्ता को दिया जाए।
Comments (0)