मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में 160 के पार पूर्ण बहुमत से शानदार जीत हासिल कर रिकॉर्ड कायम कर लिया और एक बार फिर से मध्यप्रदेश के राज्य में भाजपा ने अपनी सरकार बना ली। दरअसल इस बार के विधानसभा चुनावों में लाडली बहना की लहर कुछ इस तरह से चली है कि कई जिलों में कांग्रेस का क्लीन स्वीप हो गया है। सिंगरौली जिले में भी लाड़ली बहना का दुलार भाजपा पर इस कदर बरसा कि जिले की तीनों सीटों पर कमल खिला है।
चितरंगी सीट- भाजपा की राधा सिंह जीतीं
चितरंगी विधानसभा सीट पर मतगणना पूरी हो चुकी है। यहां मतगणना के 21 राउंड हुए, जिनमें भाजपा की राधा सिंह ने बंपर जीत दर्ज की है। यहां भाजपा की राधा सिंह का मुकाबला कांग्रेस के मानिक सिंह से था, जिन्हें भाजपा की राधा सिंह ने 59 हजार 879 वोटों से करारी शिकस्त दी है। राधा सिंह को 1 लाख 5 हजार 410 वोट और कांग्रेस माणिक सिंह को 45 हजार 531 वोट मिले हैं। बता दें कि चितरंगी सीट पर इस बार भाजपा ने मौजूदा विधायक अमर सिंह का टिकट काटकर उनके ही भाई और पूर्व मंत्री जगन्नाथ सिंह की बहू राधा सिंह को उम्मीदवार घोषित किया था जिन्होंने चितरंगी में कमल खिलाया है।
सिंगरौली सीट पर भाजपा के रामनिवास शाह जीते
सिंगरौली विधानसभा सीट पर भी भाजपा की आंधी चली है, जिसमें कांग्रेस, आप के साथ बसपा उड़ गई। यहां से भाजपा के रामनिवास शाह ने 38196 वोटों से जीत दर्ज की है। सिंगरौली सीट पर 19 राउंड में मतगणना पूरी हुई। जिसके बाद भाजपा के रामनिवास शाह को कुल 74 हजार 261 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की रेनू शाह को 36 हजार 65 और बसपा प्रत्याशी चंद्र प्रताप विश्वकर्मा को 29 हजार 673 और आप की रानी अग्रवाल को महज 8 हजार 185 वोट हासिल हुए हैं। बतातें चले कि भाजपा का दामन छोड़ चंदप्रताप विश्वकर्मा ने हाथी पर सवार होकर बीएसपी से चुनाव मैदान के दंगल में
थे, लेकिन भाजपा के रामनिवास ने ऐसा अपने व्यक्तित्व व कुशल व्यवहार की वजह से शानदार मतों से जीत हासिल कर सबको चौका दिया।
देवसर सीट - नाना-नातिन हारे, खिला कमल
सिंगरौली जिले के देवसर विधानसभा सीट से शुरुआती रुझान में कांग्रेस का बढ़त थी। लेकिन अंत मे जाकर भाजपा के राजेंद्र मेश्राम ने बाजी जीत कर सबको चौंका दिया। राजेंद्र मेश्राम वही उम्मीदवार है जिसे जनता से ‘मेश्राम हटाओ देवसर बचाओ’ के नारे के साथ जमकर विरोध किया था, लेकिन शिवराज की लाडली बहनों ने ऐसा कमाल किया कि इस विधानसभा सीट पर उम्मीदवार के लाख विरोध के बाद भी कमल खिला दिया। इस सीट पर भाजपा के राजेन्द्र मेश्राम ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के बंशमणि प्रसाद वर्मा को 22 हजार 342 वोटों से हराया है। भाजपा के राजेन्द्र मेश्राम को कुल 88 हजार 42 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के बंशमणि प्रसाद वर्मा को 65 हजार 700 वोट मिले हैं।
Comments (0)