एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी को चेतावनी देते हुए कहा कि, यह मध्यप्रदेश है हैदराबाद नहीं। यहां भाजपा की सरकार गुंडई, शरारती तत्वों से निपटने के लिए तैयार है। राज्य के मुखिया मोहन यादव ने आगे कहा कि, ओवैसी की यह दृष्टि हो सकती है बड़े दुर्भाग्य की बात है, जिस वर्ग से तालुक्क रखते हैं उसको भी लज्जित करते हैं। अपराध कोई भी हो सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगी।
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि, जो काम पहले भीड़ करती थी वो काम अब सरकार कर रही है। एमपी सरकार ने कुछ मुसलमानों पर इल्जाम लगाया कि, उनके फ्रिज में बीफ था और 11 घरों पर बुलडोजर चला दिया।