MP विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। इस बार के चुनाव में महिलाओं की संख्या इस बार ज्यादा रही है। विधानसभा के लिए कुल 27 महिलाएं चुनी गई हैं, जिनमें 21 बीजेपी से और 6 कांग्रेस से हैं। आपको बता दें कि, 2018 के विधानसभा चुनाव में जीतने वाली महिलाओं की संख्या 20 थी और इस बार 27 है।
सबसे बड़ी जीत कृष्णा गौड़ की हुई
MP विधानसभा चुनाव में इस बार सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की बहू और कृष्णा गौड़ हैं। उन्होंने भोपाल की गोविंदपुरा सीट से कांग्रेस के रवींद्र साहू को 1.06 लाख वोटों से हराया। इसके अलावा बीजेपी की मालिनी गौड़ ने इंदौर-4 सीट से 69,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की।
प्रियंका मीना ने लक्ष्मण सिंह को हराया
वहीं इस बार के चुनाव में दूसरी उम्मीदवार भी भारतीय जनता पार्टी की प्रियंका मीना हैं, जो 31 साल की सबसे कम उम्र की विधायक भी हैं, मीना ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को चाचौरा से 61,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया है। आपको बता दें कि, कांग्रेस के दिग्गज नेता लक्ष्मण सिंह 5 बार लोकसभा सांसद और 3 बार विधायक भी रह चुके हैं।
इन महिलाओं ने लहराया जीत का परचम
अन्य महिलाएं जो भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं - वे हैं उषा ठाकुर (महू) और मीना सिंह (मानपुर), जो दोनों मंत्री थीं, साथ ही सांसद रीति पाठक (सीधी), पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ( बुरहानपुर) और पूर्व राज्यसभा सदस्य संपतिया उइके (मंडला)। इनके अलावा मंजू दादू (नेपानगर), गंगाबाई उइके (घोड़ाडोंगरी), प्रतिमा बागरी (रायगांव), राधा सिंह (चित्रांगी), नीना वर्मा (धार), निर्मला भूरिया (पेटलावद), कंचन तनवे (खंडवा), छाया मोरे (पंधाना), गायत्री राजे पुआर (देवास), सरला बृजेंद्र रावत (सबलगढ़), ललिता यादव (छतरपुर) और उमा खटीक (हट्टा) ने भी भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता।
Comments (0)