मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए अल्प प्रवास पर शिवपुरी पहुंचे। जहां उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वहीं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कंधे से कंधा मिला कर कांग्रेस के लिए चुनावो में काम करने का कार्यकर्ताओं से एक बार फिर एकजुट होने का आह्वान किया किया।
बीजेपी-कांग्रेस जुटी चुनाव की तैयारी में
आपको बता दें कि, इसी साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। यही वजह है कि, कांग्रेस के तमाम नेता राज्य के दौरे पर हैं। अब चाहे पीसीसी चीफ कमलनाथ हो, या फिर राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह हो सभी चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत के साथ जुट गए हैं। हांलाकि, बीच-बीच में कांग्रेस की गुटबाजी देखने को मिल ही जाती हैं। वहीं दूसरी ओर बीजेपी भी इस बार अपनी तैयारी में कोई कमी नहीं रहने देना चाहती हैं। सीएम से लेकर प्रदेशाध्यक्ष लगातार राज्य के दौरे कर रहे हैं और अपनी चुनावी तैयारी में धार देने का काम कर रहे हैं।
शिवराज सरकार पर Digvijay Singh का निशाना
वहीं बैठक के बाद राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए बीजेपी और शिवराज सिंह पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि, राज्य की शिवराज सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई लाडली बहना योजना में काफ़ी कठिनाईयां हैं। वहीं राज्य की शिवराज सरकार 1000 रुपए देकर 3000 रुपए जेब से निकालने का काम कर रही है।
आम आदमी पार्टी को वोट देना मतलब बीजेपी को वोट देना है
वहीं आम आदमी पार्टी का मध्य प्रदेश में एंट्री को लेकर भी कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, मैं 2012 से कह रहा हूं कि, आम आदमी पार्टी आरएसएस की पार्टी है। आम आदमी पार्टी को वोट देना मतलब बीजेपी को वोट देना है।
ये भी पढ़ें - Putin Arrest warrant: अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की गिरफ्तारी के लिए जारी किया वारंट
Comments (0)