कांग्रेस छोड़ने वालों पर एमपी के कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह ने साफ-साफ लफ्जों में कह दिया है कि, जो पार्टी छोड़कर जाना चाहते हैं वह जा सकते हैं। जितेंद्र सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि, जो लोग कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं वह डर गए हैं, घबरा गए हैं, उन्होंने अपना ईमान धर्म बेच दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने एस बयान में आगे कहा कि, जो कांग्रेस की रीति-नीति नहीं मानता, उसके लिए दरवाजे खुले हैं, वो जा सकता है।
जितेंद्र सिंह ने की विधायकों से वन-टू-वन चर्चा
आपको बता दें कि, एमपी कांग्रेस ने मंगलवार को एक बड़ी बैठक बुलाई थी। जिसमें सभी विधायकों से वन-टू-वन चर्चा की गई। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह ने सभी विधायकों से आगामी रणनीति पर चर्चा की। इस बैठक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सहभागिता पर चर्चा भी हुई। बता दें कि, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याया यात्रा 2 मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली है और 6 मार्च तक रहेगी।
कमलनाथ पर क्या बोले MP कांग्रेस प्रभारी ?
कुछ दिनों से पूर्व पीसीसी चीफ कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नुकुलनाथ के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की अटकलों की चर्चा थी। हालांकि, इस पर कमलनाथ ने अब विराम लगा दिया है। कमलनाथ ने सामने आकर बीजेपी में नहीं जाने की बात कही। वहीं जितेंद्र सिंह ने कहा कि, ऐसा कुछ नहीं है। ये सभी अफवाहें (कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ने की) बीजेपी द्वारा फैलाई गई हैं। इसके साथ ही सांसद नकुलनाथ के बारे में उन्होंने कहा कि, वह वहां (छिंदवाड़ा) से मजबूत उम्मीदवार हैं और निश्चित रूप से चुनाव लड़ेंगे।
Comments (0)