दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक शिक्षिका पर नकल करने का आरोप लगा है। संग्रामपुर रानी दुर्गावती हायर सेकेंडरी स्कूल में दसवीं बोर्ड परीक्षा के दौरान एक शिक्षिका को युवक ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि शिक्षिका अपने घर से ही पेपर को सॉल्व करके लाई थी और वह पकड़ी गई। मामला सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया जिला शिक्षा अधिकारी जांच करने के लिए मौके पर पहुंच गए। आपको बता दें कि आज दसवीं बोर्ड का अंग्रेजी का पेपर था।
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक शिक्षिका पर नकल करने का आरोप लगा है।