मध्यप्रदेश में लोकल चुनाव में बड़े बदलाव की तैयारी हो रही है। जिला पंचायत और जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव अब डायरेक्ट हो सकते हैं। यानी जनता जिला पंचायत और जनपद अध्यक्ष का चुनाव कर सकेगी।
ये चुनाव दलीय आधार यानी पार्टी सिंबल पर हो सकते हैं। इसके साथ ही नगरीय निकायों में नगर परिषद् अध्यक्ष का चुनाव भी डायरेक्ट कराया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सीएम सचिवालय इसकी प्लानिंग कर रहा है।
मध्यप्रदेश में लोकल चुनाव में बड़े बदलाव की तैयारी हो रही है। जिला पंचायत और जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव अब डायरेक्ट हो सकते हैं। यानी जनता जिला पंचायत और जनपद अध्यक्ष का चुनाव कर सकेगी। ये चुनाव दलीय आधार यानी पार्टी सिंबल पर हो सकते हैं। इसके साथ ही नगरीय निकायों में नगर परिषद् अध्यक्ष का चुनाव भी डायरेक्ट कराया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सीएम सचिवालय इसकी प्लानिंग कर रहा है।
Comments (0)