BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ( Kailash Vijayvargiya ) ने मीडिया से चर्चा करते हुए कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। वहीं राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर विजयवर्गीय ( Kailash Vijayvargiya ) ने कहा कि, अभी ऐसी कोई चर्चा नहीं है। जब उन से सीएम कैंडिडेट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, वे सीएम कैंडिडेट नहीं है। सीएम शिवराज के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जायेगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष को लेकर भी विजयवर्गीय ने निशाना साधा है।
राहुल गांधी के मुद्दे पर विपक्ष की एकता सिर्फ एक दिखावा है
राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, राहुल गांधी के मुद्दे पर विपक्ष की एकता सिर्फ एक दिखावा है। संसद के बाहर निकलते ही विपक्ष अपने-अपने रास्ते नाप लेता है। उन्होंने कहा कि, शरद पवार ने खुद बोल दिया है कि, राहुल गांधी इस देश के लिए कोई मुद्दा नहीं है। आज की तारीख में बीजेपी के सामने कांग्रेस और विपक्ष कोई चुनौती नहीं है।
Kailash Vijayvargiya ने दिग्विजय सिंह के बुंदेलखंड यात्रा पर कसा तंज
वहीं कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह की बुंदेलखंड यात्रा को लेकर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि, दिग्विजय सिंह की यात्रा बीजेपी के लिए शुभ होगी। इस उम्र में दिग्विजय सिंह का इतना जज्बा देखकर अच्छा लगता है। वहीं जब भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, परिणाम सबको मालूम है। कांग्रेस कितनी भी मेहनत कर ले वह सरकार में लौटने वाली नहीं है। कांग्रेस पर अब लोगों को भरोसा नहीं है।
सीएम ममता और आप पार्टी पर साधा निशाना
बीजेपी नेता ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि, टीएमसी एक पार्टी नहीं बल्कि एक गिरोह है। इस गिरोह के लोग आपस में टकराते रहते हैं। टीएमसी का गिरोह प्रदेश को लूटने का काम कर रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी पर भी उन्होंने बयान देते हुए कहा कि, यहां सिर्फ दो पार्टियां सक्रीय रही है। आम आदमी पार्टी से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस ही मैदान में दिखेगी।
ये भी पढ़ें - Amul Nandini Controversy: सिद्धारमैया ने पीएम मोदी से पूछा सवाल, क्या हम गुजरात के दुश्मन हैं?
Comments (0)