अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से आ रही नमी के कारण प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र के जिलों में बादल बने हुए हैं। कहीं-कहीं रुक-रुककर वर्षा भी हो रही है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटों के दौरान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक दमोह में 2, सागर में 0.4, सतना में 0.1, सीधी में एक मिलीमीटर वर्षा हुई। ऊपरी स्तर पर हवा का रुख उत्तरी होने के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे तपिश से राहत मिल गई है। प्रदेश में सबसे कम नौ डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया में दर्ज किया गया। 24 फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने के बाद 25 फरवरी से प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना भी है।

Comments (0)