प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मध्यप्रदेश सरकार पर लगातार हमलावर बने हुए हैं, हर दिन सरकार पर नए-नए आरोप लगा रहे है। अब जीतू पटवारी ने राज्य में अन्य प्रदेश की सीमाओं पर बने ‘‘आरटीओ बैरियर’’ पर व्यापक पैमाने पर अवैध वसूली होने का आरोप लगाते हुए सरकार से इस पर रोक लगाने की मांग की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरटीओ बैरियर पर अवैध वसूली का आरोप लगाया और सरकार से इस पर रोक लगाने की मांग की है।