एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ इन दिनों राज्य की भाजपा सरकार को जमकर घेर रहे है। इसी क्रम में फिर कमलनाथ ने ट्वीट कर बीजेपी नेताओं पर निशाना साधा हैं। पीसीसी चीफ ने अपने इस ट्वीट में लिखा कि, वो बीते 20 साल की बात कर रहे हैं। हम अगले 20 साल की, 20 साल बाद भी अगर वो ‘गरीब कल्याण’ की बात कर रहे हैं तो इसका सीधा मतलब ये निकलता है कि, या तो बीजेपी राज के 20 सालों में लोग गरीबी से बाहर नहीं निकल पाये या फिर नये ग़रीब बनते चले गये। इन दोनों ही परिस्थितियों में ये भाजपा सरकार की नाकामी का रिजल्ट है। फिर तो रिपोर्ट कार्ड में ये फेल हो गये। वो कागज पर झूठा विकास दिखा रहे हैं और हम सच्ची गारंटी लेकर आ रहे हैं।
कमलनाथ ने कहा कि, हम हर गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला, छोटे-बड़े कारीगर से लेकर कारोबारी तक की तरक्की को लक्ष्य बना रहे हैं।