Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने हाई-टेक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की। पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश को पहली वंदे भारत ट्रेन मिली है, जो राज्य के लोगों को कई सुविधाएं प्रदान करेगी और क्षेत्रीय विकास के साधन के रूप में काम करेगी।
'छोटे शिल्पकारों को रेलवे से बहुत राहत'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुसार भारतीय रेल (Vande Bharat Express), देश के कोने-कोने तक छोटे-छोटे कारीगरों और शिल्पकारों के काम को पहुंचाने का माध्यम बन रही है। अब वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत विभिन्न स्थानों पर 600 आउटलेट स्थापित किए गए हैं, जिनमें लगभग 1 लाख लोग खरीदी कर चुके हैं।
Vande Bharat Express की क्या है स्पीड
यह नई दिल्ली को मध्य प्रदेश से जोड़ने वाली पहली हाई स्पीड ट्रेन होगी। रेलवे ने ट्रेन की औसत गति 91 किमी प्रति घंटा तय की है। जिसे आने वाले समय में और बढ़ाया जाएगा। यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली की दूरी 7.40 घंटे में और नई दिल्ली से रानी कमलापति स्टेशन की दूरी 7.50 घंटे में तय करेगी। वर्तमान में शताब्दी एक्सप्रेस रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली की दूरी 8.35 घंटे में और नई दिल्ली से रानी कमलापति स्टेशन की दूरी 8.40 घंटे में तय करती है।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शिड्यूल
पश्चिम मध्य रेलवे के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या-20171) रानी कमलापति स्टेशन से शनिवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिनों में सुबह 5.40 बजे रवाना होगी। यह दोपहर 1.10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मी बाई स्टेशन पर सुबह 8.46 बजे, ग्वालियर पर 9.48 बजे और आगरा कैंट स्टेशन पर 11.23 बजे रुकेगी।
वापसी में वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20172) हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से दोपहर 2.40 बजे रवाना होकर रात 10.10 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन शाम 4.20 बजे आगरा कैंट, शाम 5.45 बजे ग्वालियर और शाम 7.03 बजे विरांगना लक्ष्मी बाई स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में गुजरते हुए पलवल स्टेशन पर रुकेगी।
मध्यप्रदेश से दौड़ेगी 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) April 1, 2023
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी हरी झंडी दिखाकर करेंगे ट्रेन को रवाना।
जानिए, दिल्ली से भोपाल और भोपाल से दिल्ली तक का "वंदे भारत एक्सप्रेस" का शेड्यूल#MPWelcomesNAMO pic.twitter.com/rA1n58m029