राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के सीएम चुपके से पैसे डालने की आदत बन गई है वाले बयान पर एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी है। कर्नाटक में कांग्रेस के बड़े-बड़े कार्यकर्ताओं के यहां से करोड़ों रुपए बरामद हुए हैं। कांग्रेस के बड़े नेताओं ने कर्नाटक में 40% घोटाले का लगाया था आरोप। कमलनाथ के मिगलानी ओर कक्कड़ के यहां 281 करोड़ रुपए निकले थे।
बीजेपी नेता वीडी शर्मा ने आगे कहा कि, कांग्रेस राज्य को घोटाले का ATM बना देती है। कांग्रेस गरीबों की कमाई लूटने का काम करती है।