एमपी में 2 मार्च से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होगी। ऐसे में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एमपी की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ता से आग्रह किया है कि वे पार्टी नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होकर श्री गांधी का 'संबल’ बनें।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि, मध्यप्रदेश की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगवानी के लिए उत्साहित हैं।