BJP के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद राहुल गांधी और उनकी पार्टी को शायद समझ में आ गया होगा कि, देश में ‘‘पनौती'' कौन है। आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने क्रिकेट विश्व कप में भारत की हार के बाद राजस्थान में अपने चुनावी भाषण के दौरान पीएम मोदी के लिए ‘‘पनौती'' शब्द का इस्तेमाल किया था।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हम पीएम मोदी के नेतृत्व के कारण विधानसभा चुनाव जीते हैं।