मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने रामनिवास रावत का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सचिवालय ने गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। रावत ने 8 जुलाई को कैबिनेट मंत्री की शपथ ली थी। त्याग पत्र स्वीकर होने के बाद अब जल्द ही विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे। सोमवार, 8 जुलाई को मध्य प्रदेश में दूसरी बार मोहन कैबिनेट का विस्तार हुआ। रामनिवास रावत ने सीएम डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल मंगूभाई पटेलने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्री पद की शपथ लेने से पहले ही रामनिवास रावत ने कांग्रेस के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने विधानसभा सचिवालय को अपना त्याग पत्र भेजा था। जिसे स्वीकर कर लिया गया है।
मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने रामनिवास रावत का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सचिवालय ने गजट नोटिफिकेशन जारी किया है।