लंबी जद्दोजहद के बाद पटवारी भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया। काउंसलिंग चयनित अभ्यर्थियों को आवंटित जिले में 24 फरवरी को होगी।
प्रमुख सचिव राजस्व निकुंज श्रीवास्तव ने बताया है कि कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा-2022 का परिणाम अंतिम रूप से जारी कर दिया गया है। परिणाम कर्मचारी चयन मण्डल की वेबसाइट https://esb.mp.gov.in पर उपलब्ध है। इस परीक्षा के संबंध में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग अभ्यर्थी को आवंटित जिले में 24 फरवरी, 2024 को आयोजित की जायेगी।
प्रमुख सचिव ने बताया है कि परीक्षा परिणाम के संबंध में अभ्यर्थियों को पृथक से एसएमएस/ई-मेल/सूचना-पत्र द्वारा भी सूचित किया जा रहा है। इसके लिये काउंसलिंग संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश एमपी ऑनलाइन के पोर्टल https://prc.mponline.gov.in पर उपलब्ध हैं। इस लिंक पर जाकर अभ्यर्थी अपना प्रोफाइल क्रियेट कर अपने दस्तावेज अपलोड करें।
लंबी जद्दोजहद के बाद पटवारी भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया। काउंसलिंग चयनित अभ्यर्थियों को आवंटित जिले में 24 फरवरी को होगी।