लोकसभा चुनाव का डंका बज चुका है। सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने योद्धाओं को चुनावी दंगल में उतार दिया है। वहीं लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस ने मुरैना लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। देश की सबसे पुरानी पार्टी ने ग्वालियर पूर्व से विधायक सतपाल सिंह उर्फ नीटू सिकरवार को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
कांग्रेस नेता सतपाल सिंह सिकरवार ने कहा कि, पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है ऐसे में वह पार्टी के भरोसे पर खरे उतरेंगे और सीट जीतकर पार्टी को देंगे।