MP News: मध्य प्रदेश विधान सभा का सत्र इस समय जारी है। विपक्ष गर्मी के शुरुआती दौर में अपने विचार व्यक्त कर रहा है। इस बीच कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना ने शिवराज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सक्सेना का दावा है कि अनुकंपा नियुक्ति में भ्रष्टाचार हो रहा है। इस संबंध में कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना ने कहा कि मध्य प्रदेश में नौकरशाही तंत्र सरकार को नियंत्रित करता है, अधिकारी और कर्मचारी विधायकों की बात नहीं मानते हैं और बिना रिश्वत लिए अनुकंपा नियुक्ति नहीं की जा रही है।
कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप (MP News)
कांग्रेस ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर हो रहे भ्रष्टाचार पर सरकार के साथ अधिकारियों की मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं। विपक्ष का कहना है कि अधिकारी सरकार की शह पर किसी की कुछ सुनते नहीं हैं और गंभीर भ्रष्टाचार में लिप्त होकर अनुकंपा नियुक्ति जैसे संवेदनशील विषय पर भी भ्रष्टाचार कर रहे हैं। बिना पैसे के लेनदेन के अनुकंपा नियुक्ति नहीं हो रही है, जो मध्य प्रदेश सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार की चरम सीमा को दर्शाती है।
खाद्यान्न घोटाले का लगाया आरोप
वहीं प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस ने खाद्यान्न घोटाले (MP News) का आरोप लगाया। इसे लेकर हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही 10 मिनट के अंदर स्थगित करनी पड़ी। कांग्रेसी विधायक लाखन सिंह ने पीएम गरीब कल्याण योजना में हर उपभोक्ता को फ्री अनाज का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि मेरे क्षेत्र की 123 दुकानों में से दो चार दुकान से राशन वितरण हुआ है। किसी दुकान में फ्री में अनाज नहीं दिया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल ने कहा एक बार जांच हो गई है दोबारा जांच करा लेंगे। लेकिन विधायक भी इस कमेटी में शामिल होने की बात पर आड़े हैं।
विधानसभा में विपक्ष ने फिर किया हंगामा, महू की घटना का मुद्दा गर्माया
Comments (0)