Narottam Mishra - MP में मिशन 2023 की तैयारी शुरु हो चुकी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह बीजेपी के किले को भेदने को लेकर डेरा डारे हुए हैं। कांग्रेस नेता प्रदेश के 3 मंत्री वाले सागर जिले के दौरे पर है। दिग्विजय सिंह के सागर दौरे और निजी कंपनी को प्रचार की कमान देने को लेकर बीजेपी ( Narottam Mishra ) ने कटाक्ष किया हैं।
वे घूम-घूम कर कांग्रेस को निपटाने का काम कर रहे हैं
भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता और प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी व दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि, वे ( दिग्विजय सिंह) घूम-घूम कर कांग्रेस को निपटाने का काम कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह के बयान और दौरे पर गृहमंत्री ने कहा कि उन्होंने पूरी कांग्रेस को उधेड़ कर रख दिया है। पिछले कई दिन से वे इसी प्रकार के बयान दे रहे हैं। दिग्विजय सिंह घूम-घूम कर कांग्रेस को निपटाने का कार्य कर रहे हैं।
दिग्विजय सिंह आज नरयावली और रहली विधानसभा के दौरे पर है
बता दें कि, सागर जिले से शिवराज सरकार में 3 मंत्री है। वहीं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आज नरयावली और रहली विधानसभा के दौरे पर है। वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। जानकारी के अनुसार, वे इस दौरान मंडल सेक्टर के काम की भी समीक्षा करेंगे। दिग्विजय सिंह पार्टी के नाराज कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे। चुनाव को देखते हुए बीजेपी की कब्जे वाली सीटों पर कांग्रेस के दिग्गज सक्रियता बढ़ा रहे हैं।
कांग्रेस पर नरोत्तम मिश्रा का तंज
वहीं कांग्रेस की तरफ से निजी कंपनी को चुनाव प्रबंधन का काम सौंपने पर बीजेपी नेता और राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, अब साफ हो गया है कि, कांग्रेस के पास कार्यकर्ता नहीं बचे हैं, जिसके कारण वो निजी कंपनियों से काम करवा रहे हैं। कांग्रेस की जगह निजी कंपनी चुनाव लड़ रही है।
ये भी पढ़ें - Anurag Thakur: विपक्ष की एकजुटता पर अनुराग ठाकुर का बयान, गठबंधन को भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबी पार्टियों का ठगबंधन बताया
Comments (0)