Elections Result 2023 : मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर आज मतगणना जारी है। इसी बीच ग्वालियर की भितरवार विधानसभा से बीजेपी को 22 हजार से ज्यादा वोट से जीत मिली है। ग्वालियर की 6 विधानसभा सीटों के लिए रविवार सुबह 8 बजे से ही मतगणना जारी है। एमएलबी कॉलेज में सभी छह विधानसभा के लिए 112 टेबल पर मतगणना की जा रही है। यहां से पहला रिजल्ट भितरवार से आया है। यहां भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह राठौर ने कांग्रेस के लखन सिंह को 22,695 वोट से हरा दिया है। वहीं ग्वालियर सीट पर मंत्री प्रदुम्मन सिंह, ग्वालियर दक्षिण से नारायण सिंह अभी आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही डबरा सीट की बात करे तो कांग्रेस के सुरेश राजे 533 वोट से आगे हैं।
बीजेपी प्रत्याशी मोहन सिंह राठौड़ ने वर्तमान के साथ पिछले 4 बार से रहे विधायक को हराया है। बतादें कि, मोहन सिंह कट्टर सिंधिया समर्थक है। वे सिंधिया के साथ ही BJP में शामिल हुए थे।
Comments (0)