मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को दो तिहाई बहुमत मिल गया है। भाजपा मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने के साथ ही अपने विधायकों की संख्या बढ़ाने में सफल रही जबकि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल के 12 मौजूदा मंत्रियों को हार का मुंह देखना पड़ा।
एमपी चुनाव में हारे हुए मंत्रियों की लिस्ट
- दतिया से डॉ. नरोत्तम मिश्रा
- हरदा से कमल पटेल
- बमोरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया
- बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल
- अटेर से अरविंद सिंह भदौरिया
- बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव
- बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन
- ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह
- अमरपाटन से रामखेलावन पटेल
- पारसवाड़ा से राम किशारे नानो कांवरे
- पोहरी से सुरेश धाकड़
- खरगापुर से राहुल सिंह लोधी
सीएम शिवराज ने जनता का किया धन्यवाद
राज्य में बीजेपी रिकॉर्ड मतों के साथ सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बंपर जीत के लिए जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने इस जीत का श्रेय पीएम मोदी के नेतृत्व को दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "इस बार की विजय बहुत बड़ी है। कुछ लोगों ने कहा कि सत्ता विरोधी लहर है और कुछ ने कहा 'कांटे की टक्कर है लेकिन ना कांटा मिला ना टक्कर'।Read More: इंदौर-1 में छाये Kailash Vijayvargiya, बीजेपी ने प्रचंड बहुमत से हासिल की जीत
Comments (0)