डेंगू बुखार के लक्षण
डेंगू बुखार के लक्षण संक्रमित मच्छर के काटने के 4 से 7 दिनों के भीतर नजर आ सकते हैं।
अचानक तेज बुखार।
सिर में आगे की और तेज दर्द।
आंखों के पीछे दर्द और आंखों के हिलने से दर्द।
मांसपेशियों (बदन) व जोडों में दर्द।
डेंगू से बचाव
नीम का पेड़-नीम के पेड़ की पत्तियों को उबाल कर उसके पानी को छिड़कने से मच्छर,मख्खी व कीट नहीं आते।
सोते समय मच्छरदानी का उपयोग अवश्य करें।
पूरी बांह के हल्के रंग के कपड़े पहने, खिड़की और दरवाजे पर मच्छरजाली लगाएं।
शीशी, टूटे-फूटे बर्तनों, गमले, पुराने टायर आदि में पानी जमा ना होने दें।
इस्तेमाल के पानी को हमेशा एयर टाइट ढक्कन से अथवा कपड़े से ढक कर रखे।
घर में पानी में लगाने वाले पौधे जैसे मनीप्लांट, कमल आदि न लगाए।